Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अहिरवार को सेवा निवृत्ति पर विदाई दी गई

 श्री अहिरवार को सेवा निवृत्ति पर विदाई दी गई





उज्जैन 31 मार्च। संभागायुक्त कार्यालय उज्जैन में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ श्री नारायण अहिरवार अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुए। गुरूवार को संभागायुक्त श्री संदीप यादव की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त (राजस्व) श्री नायर, संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री डोडियार, कार्यालय अधीक्षक श्री नागर, पीए श्री कौशल, श्री विनोद जैन, श्री पालीवाल, श्री रायकवार, श्री सक्सेना आदि उपस्थित थे।


क्रमांक 0905                                                             रश्मि देशमुख/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ