राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ के साथ-साथ मार्चपास्ट और शपथ ली गई
उज्जैन 31 अक्टूबर। 32वी वाहिनी विसबल उज्जैन में सोमवार 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के तत्वाधान में वाहिनी के परेड ग्राउंड में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 32वी वाहिनी की कमांडेंट सुश्री सुविता सुहाने ने उपस्थित जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात जवानों ने एकता दौड़ की। 32वी वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने बैंड दल के साथ मार्च पास्ट किया। इसमें दो सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों उपस्थित थे।
क्रमांक 2874 उज्जैनिया/जोशी
0 टिप्पणियाँ