Ticker

6/recent/ticker-posts

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने महाकाल महाराज विस्तार योजना का निरीक्षण किया

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने महाकाल महाराज विस्तार योजना का निरीक्षण किया





      उज्जैन 28 अप्रैल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने आज महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के उपरान्त स्मार्ट सिटी एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर द्वारा किये जा रहे महाकाल महाराज विस्तार योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण का प्रारम्भ फेसिलिटी सेन्टर-2 से प्रारम्भ करके महाकाल कॉरिडोर को देखा। इसके बाद लोटस पोंड, त्रिवेणी संग्रहालय के निकट बनाई गई विभिन्न प्रतिमाओं एवं बड़े रूद्र सागर के गहरीकरण के कार्य को देखा।


      कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रूद्र सागर में स्वच्छ जल भरने को लेकर किस तरह से तैयारी की गई है, इसके बारे में भी कलेक्टर द्वारा बताया गया। निरीक्षण के बाद नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महाकाल महाराज विस्तार योजना के तहत किये जा रहे कार्य पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में सांस्कृतिक इतिहास की झलक मिलती है। यहां पर बनाई गई कलात्मक मूर्तियां सजीव लगती है। उन्होंने कहा कि कार्य पूर्ण होने और इसके लोकार्पण के बाद निश्चित रूप से उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी। उज्जैन का नाम काशी के बाद सम्पूर्ण देश में प्रचारित होगा।


इस अवसर पर विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुरसिंह चौहान, श्री विवेक जोशी, पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री इकबालसिंह गांधी, श्री जगदीश पांचाल, श्री सचिन सक्सेना, श्री दिनेश जाटवा एवं गणमान्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।


क्रमांक 1192                                                              एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ