11 पैरामीटर के आधार पर जिले को ड्रग फ्री घोषित किया जायेगा
उज्जैन 03 जून। भारत सरकार के नशामुक्त भारत अभियान में चयनित जिलों में एक जिला उज्जैन भी है। यह अभियान 15 अगस्त 2020 से निरन्तर नशामुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से आमजन को अवगत कराते हुए जिले को नशामुक्त किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा उक्त अभियान की अवधि अगस्त 2022 नियत की गई है। भारत सरकार द्वारा 11 पैरामीटर के आधार पर उज्जैन जिले को ड्रग फ्री जिला घोषित किया जाना है। गृह विभाग के आदेश से प्रतिबंधित मादक द्रव्यों की रोकथाम के सम्बन्ध में जिला स्तरीय क्रियान्वयन कमेटी गठित की गई है।
भारत सरकार द्वारा 11 पैरामीटर के आधार पर जिले को ड्रग फ्री घोषित किया जाना है। तदनुसार 11 पैरामीटर बिन्दुओं के मान से कार्य क्रियान्वित किया जाकर नशामुक्त भारत अभियान के मोबाइल एप पर प्रमुख 24 गतिविधियां आयोजित कर उनके फोटो मोबाइल एप पर अपलोड करने हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया है। तत्सम्बन्ध में किये गये कार्यों का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। इस आशय की जानकारी सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक एवं संयुक्त कलेक्टर ने दी।
क्रमांक 1519 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ