पंचायत पदाधिकारियों के निर्वाचन को प्रोत्साहित करने के लिये पुरस्कार योजना
उज्जैन 03 जून। राज्य सरकार द्वारा पंचायत पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने के लिये पंचायतों को पुरस्कृत करने की योजना लागू की गई है। योजना के तहत ऐसी ग्राम पंचायतें, जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचति होंगे, उनको पांच लाख रुपये, सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचित एवं पिछला निर्वाचन निरन्तर विर्विरोध रूप से होने पर उस पंचायत को सात लाख रुपये की राशि पुरस्कार में दी जायेगी। इसी तरह ऐसी ग्राम पंचायत, जिसके सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित होंगे, उनको 12 लाख रुपये तथा पंचायत के सरपंच एवं पंच के सभी पदों पर महिलाओं का निर्वाचन निर्विरोध होने पर 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि सम्बन्धित ग्राम पंचायत को दी जायेगी।
क्रमांक 1520 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ