महाकाल मन्दिर के आसपास किन्नरों का उत्पात रोकने के लिये एसडीएम को निर्देश, कलेक्टर ने टीएल बैठक में पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्य की समीक्षा की
उज्जैन 06 जून। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने टीएल बैठक में एसडीएम श्री संजीव साहू को निर्देश दिये कि विगत दिनों श्री महाकालेश्वर मन्दिर के आसपास किन्नरों द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ किये गये दुर्व्यवहार के दृष्टिगत महाकालेश्वर मन्दिर के आसपास के क्षेत्र से किन्नरों को पूर्ण रूप से हटाने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने एसडीएम को निरनतर इस पर नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर किन्नरों को वैकल्पिक रोजगार के लिये देवास भेजने के लिये कहा है।
कलेक्टर ने आज टीएल बैठक में पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि सभी जिला अधिकारी अपने कर्मचारियों से सम्बन्धित जानकारी मंगलवार तक फ्रीज करवायें। जो भी विभाग प्रमुख जानकारी उपलब्ध नहीं करायेगा, उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि चुनाव कार्य में कोई बाधा न आये, सभी अपने स्तर पर समस्याओं का निदान करें। कलेक्टर ने पंचायत निर्वाचन के लिये ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्द्र एवं निकाय चुनाव के लिये नगरीय क्षेत्र में बनाये गये मतदान केन्द्रों का दौरा करने के निर्देश सभी एसडीएम को देते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों में बारिश के हिसाब से तैयारी की जाये। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं।
क्रमांक 1539 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ