विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया
उज्जैन 06 जून। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर.के.वाणी के निर्देशानुसार तथा सचिव जिविसेप्रा श्री अरविंद कुमार जैन के मार्गदर्शन में रविवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह एवं पंच-ज अभियान अंतर्गत श्री महाकालेश्वर दरबार उद्यान सुभाष नगर उज्जैन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पैरालीगल वॉलेंटियर एवं महिला विकास एवं सर्वधर्म कल्याण समिति एनजीओ उज्जैन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति धाणक द्वारा सर्वप्रथम नीम के पौधा रोपित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात् एनजीओ के अन्य सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
श्रीमती प्रीति धाणक द्वारा बताया गया कि विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र् द्वारा ह्यूमन एनवायरमेंट पर स्टॉकहोम सम्मेलन (5-16 जून 1972) में की गई थी, जिसमें 119 देशों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा। भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्य लोगों को जागरुक करना है और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्हें हरसंभव पे्ररित करना है।
साथ ही उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, मीडिएशन, लोक अदालत, राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर एनजीओ के पदाधिकारीगण श्रीमती हर्षिता चौहान, श्री हर्ष धाणक, श्रीमती रेणुका चौहान, कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति राज, श्रीमती उषा जिंदल, विधि छात्रा एवं इंटर्न सुश्री करुणा देवड़ा एवं काफी संख्या में संबंधित क्षेत्र के रहवासीगण उपस्थित रहे।
क्रमांक 1546 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ