जिला विधिक सेवा प्राधिकण में कोविड-19 का बूस्टर डोज़ लगाया गया
उज्जैन 17 अगस्त। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर.के.वाणी के निर्देशन में एवं चिकित्सा विभाग के समन्वय से एडीआर सेंटर भवन में कोविड-19 वैक्सीन का बूस्टर डोज़ का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में जन-सामान्य के द्वारा बूस्टर डोज़ लगवाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार जैन द्वारा उपस्थित समस्त जन-सामान्य से शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाईड लाइन का पालन करने, मास्क, सैनेटाईजर का उपयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अतुल यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मण्डलोई, न्यायालयीन कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, बड़ी संख्या में पक्षकारगण एवं जन-सामान्य उपस्थित रहे।
क्रमांक 2580 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ