वित्त मंत्री श्री देवड़ा करेंगे ध्वजारोहण, पूरे उत्साह से मनाएं आजादी का अमृत महोत्सव, नागरिकों को दी आज़ादी के पर्व की शुभकामनाएँ
उज्जैन 14 अगस्त । वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा उज्जैन में सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
श्री देवड़ा ने सभी नागरिकों को आज़ादी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री देवड़ा ने स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री ने नागरिकों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर पूरे उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की अपील की है।
श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से जुड़ा अवसर है। तिरंगा फहराकर हम अपने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञ होने की भावना का प्रदर्शन करें । वित्त मंत्री ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के नागरिक हर प्रकार से सशक्त हो रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ