भगवान महाकालेश्वर की पांचवी सवारी निकली धूमधाम से निकली
उज्जैन 15 अगस्त। श्रावण - भादौ मास में निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी के क्रम में आज पांचवी सवारी निकाली गई। भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने के लिये निकले। सवारी निकलने के पूर्व सभा मण्डप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने सपत्नीक किया। पूजन पं.घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया गया।
क्रमांक 2560 एचएस शर्मा/जोशी









0 टिप्पणियाँ