Ticker

6/recent/ticker-posts

बैंक का स्थापना दिवस समारोह

 बैंक का स्थापना दिवस समारोह



उज्जैन 11 सितम्बर। गत दिवस आरसेटी उज्जैन में बैंक का 117वा स्थापना दिवस पूरे जोश एवं उल्लास से मनाया गयाl इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक श्री संदीप अग्रवाल एवं संस्थान निदेशक श्री अजय शंकर सिंह ने बैंक से सेवा निवृत्त अधिकारी श्री पीएन उपाध्याय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री चन्द्रभान सिंह के साथ केक काटकर मनाया गयाl


इस अवसर पर  नागदा के पास ग्राम बेरछा तथा कलसी में चल रहे 10 दिवसीय डेयरी फ़ार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट के दो बैचों में प्रशिक्षण का समापन समारोह तथा असेसमेंट किया गया तथा बैंक सखी के बैच का शुभारंभ भी किया गयाl आरसेटी परिसर में प्रशिक्षणार्थियों तथा अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गयाl 


क्रमांक 2478                                                                  अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ