Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री येवतिकर के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

 मुख्यमंत्री श्री  चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री येवतिकर  के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी




    उज्जैन 30 नवम्बर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह उज्जैन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  कार्यालय आराधना पहुंचकर वरिष्ठ प्रचारक स्वर्गीय श्री गोपाल  येवतिकर के पार्थिव शरीर पर   पुष्पचक्र अर्पित  कर श्रद्धांजलि दी ।  इस अवसर पर विधायक श्री पारस जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, आई जी श्री संतोष कुमार सिंह, डीआईजी श्री अनिल कुशवाह, कलेक्टर श्री आशीष सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल व एडीएम श्री संतोष टैगोर , पूर्व सांसद डॉ  चिंतामणि मालवीय , श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजोरिया, श्री सत्यनारायण खोईवाल , श्री संजय अग्रवाल मौजूद थे ।


क्रमांक 3120                                                              एचएस शर्मा/राजेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ