Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर त्रिवेणी पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन हथियारों की सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

 विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर त्रिवेणी पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन हथियारों की सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया




उज्जैन 18 नवम्बर। त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि युनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर सप्ताह प्रतिवर्ष पूरे विश्व में 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में त्रिवेणी पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन हथियारों की सात दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन 19 से 25 नवम्बर 2022 तक किया जायेगा। शुक्रवार 18 नवम्बर को प्रात: 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.प्रकाशेंद्र माथुर सेवा निवृत्त उप संचालक पुरातत्व विभाग के द्वारा किया गया।


उक्त प्रदर्शनी अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के प्रभारी श्री आरसी ठाकुर के सौजन्य से लगाई गई। प्रदर्शनी में अतिप्राचीन कुल्हाड़ी से लेकर 1857 के संग्राम में योद्धाओं द्वारा उपयोग में लाई गई कटार, तलवार, कवच, बख्तरबंद, बंलम, तोप के गोले, धनुष बाण, ढाल आदि प्रदर्शित किये जायेंगे।


उद्घाटन के अवसर पर त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय के प्रभारी संग्रहाध्यक्ष श्री योगेश पाल का संग्रहालय कर्मचारी श्री देवीसिंह राठौर, श्री राहुल सांखला तथा अन्य विद्यालय, महाविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।


क्रमांक 3033                                                                  अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ