Ticker

6/recent/ticker-posts

पिछले दीनों कोरोना से हुई मौत के मामले में मृतक महिला के परिजनों सहित सभी 09 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव ( प्रशासनिक अधिकारीयों सहित नगर वासियों ने ली राहत की सांस )

पिछले दीनों कोरोना से हुई मौत के मामले में मृतक महिला के परिजनों सहित सभी 09 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
( प्रशासनिक अधिकारीयों सहित नगर वासियों ने ली राहत की सांस )

तराना :- पिछले कुछ दिन पूर्व आरडी गार्डी चिकित्सालय उज्जैन मे तराना के कामदार कॉलोनी निवासी एक महिला की मौत हो गई थी जांच रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना संक्रमित आई वहीं तराना तहसील में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला था महिला की जांच रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद पूरा स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया था प्रशासन में त्वरित कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोविंद दुबे , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र बोयट , तहसीलदार सोनम भगत , थाना प्रभारी अशोक शर्मा , विकास खंड चिकित्सा अधिकारी राकेश सिंह जाटव , नगर पंचायत सीएमओ वीरेंद्र मेहता , विकासखंड अधिकारी जनपद शौनक पंडित के साथ कामदार कॉलोनी को सील कर आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया था वहीं मृतक महिला के प्रथम संपर्क में आए परिवार व रिश्तेदार सहित कुल 09 लोगों को यूनिवर्सल स्कूल तराना में 14 दिन के लिए इंस्टुशन कोरोटाइन किया गया था वहीं सभी नो लोगों के जाँच नमूने लेकर कोरोना जांच के लिए उज्जैन भेजा गया था वहीं गुरुवार को इन सभी नो लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जिसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ नगर वासियों ने अब राहत की सांस ली है वहीं गुरुवार को अपर कलेक्टर दिलीप कापसे ने एसडीएम गोविंद दुबे एवं तहसीलदार सोनम भगत सहित प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ कोरोनटाइन सेंटर एवं कोरोना संक्रमित कामदार कालोनी का निरीक्षण किया साथ ही क्षेत्र में लॉकडाउन पालन का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया

..इनका कहना है...
 1 :- नगरवासी किसी भी बात से घबराएं नही ओर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें पिछले दिनों कोरोना से मृत हुई महिला के परिजनों सहित सभी नो लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इसी संबंध में गुरुवार को अपर कलेक्टर महोदय श्री कापसे ने तराना में कई क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया है आमजन को घबराने की जरूरत नही है लेकिन अभी भी आप सभी को आमजन को शासन के नियमों का पालन कर कोरोना से जंग जारी रखना है ।
( गोविंद दुबे एसडीएम तराना )

2 :- हमारे नगर के लिए अभी सुखद समाचार है लेकिन आगे भी   हमारी कोरोना से लड़ाई जारी रहेगी आप सभी को घरो मे रहकर कोरोना को हराना है ओर शासन के नियमों का पालन करना है
( रविन्द्र बोयट एसडीओपी तराना )

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ