Ticker

6/recent/ticker-posts

पंडित सुरेंद्र त्रिवेदी के हत्यारों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश ( पुलिस का दावा शीघ्र करेंगे हत्या का खुलासा )

पंडित सुरेंद्र त्रिवेदी के हत्यारों की पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश
( पुलिस का दावा शीघ्र करेंगे हत्या का खुलासा )

तराना :- विगत 5 मई को तराना नगर के श्री सत्यनारायण मंदिर निवासी श्री अंजनीलाल के पुजारी सुरेंद्र कुमार त्रिवेदी की लाश हनुमान टेकरी पर मिली थी सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची ओर लाश का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दी गई थी वहीं 6 मई को उनका अंतिम संस्कार हुआ तराना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से हमारे संवाददाता ने इस घटनाक्रम के मामले में चर्चा की तो एसडीओपी रविंद्र बोयट ने एवं थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से का घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु वरिष्ठ अधिकारी की टीम आई थी सूक्ष्मता से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया वही घटना के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों ने हमें कुछ दिशा निर्देश भी दिए हैं हम घटना के शीघ्र खुलासा करने के लिए लगे हुए हैं 5 टीम इस इस घटना पर कार्य कर रही है हमारे द्वारा शीघ्र ही परिजनों से भी और चर्चा की जाएगी वही उनके संपर्क के लोगों से एवं हम हमारे सूत्रों के आधार पर कार्य कर रहे हैं इस दुखद घटना का शीघ्र खुलासा होगा हमारी चर्चा उनके बेटे राहुल त्रिवेदी से भतीजे विकास त्रिवेदी से भी हुई है शीघ्र घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ