उज्जैन 15 जून। उज्जैन जिले की चार तहसीलों में पिछले चौबीस घंटे के दौरान बारिश हुई है। इस दौरान खाचरौद में 12, नागदा में 23, बड़नगर एवं महिदपुर तहसील में 8-8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। उज्जैन जिले में अभी तक औसत 56.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। 15 जून की प्रात: तक उज्जैन तहसील में 56, घट्टिया में 46, खाचरौद में 40, नागदा में 42, बड़नगर में 58, महिदपुर में 35 और तराना तहसील में 118 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इस दौरान जिले में औसत 11.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी

0 टिप्पणियाँ