Ticker

6/recent/ticker-posts

उज्जैन पुलिस को फिर मिली सफलता,



Image may contain: 1 person, sitting, text that says 'पत्रकार वार्ता मध्य प्रदेश पुलिस जिला उज्जेन पुलिस'
5 साल से फरार चल रहा 4 हजार रुपए का ईनामी बदमाश महाकाल पुलिस की गिरफ्त में साथ ही अग्निकांड का आरोपी भी गिरफ
इंदौर गेट का निवासी महेंद्र उर्फ गोलू पिता रामस्वरूप यादव उम्र 35 वर्ष , 5 मामलों में फरार चल रहा था साथ ही स्थाई वारंट भी जारी हो चुके थे। पुलिस रोकार्ड के अनुसार महेंद्र पर 30 से अधिक अपराध पंजीबद्ध है । अब पुलिस इस आरोपी पर रासुका की कार्रवाई करने जा रही है । उज्जैन के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा इस आरोपी पर 4000 रुपए का इनाम भी रखा गया था। इसके साथ ही महाकाल पुलिस ने एक और फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है । सन्नी उर्फ देवेन्द्र सिंह के खिलाफ 12 अपराध पंजीबद्ध है। यह महाकाल थाने के दो अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ