Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना प्रभारी श्री शर्मा का स्थानांतरण इंगोरिया होने पर दी सम्मान पूर्वक विदाई

थाना प्रभारी श्री शर्मा का स्थानांतरण इंगोरिया होने पर दी सम्मान पूर्वक विदाई


तराना :- थाना प्रभारी अशोक शर्मा का स्थानांतरण इंगोरिया थाना होने पर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी गई तराना क्षेत्र के नगर वासियों , जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ ही थाना स्टाफ के समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा श्री शर्मा को एसडीएम गोविंद दुबे ,एसडीओपी रविन्द्र बोयट की मुख्य उपस्थिति में थाना परिसर में समारोह आयोजित कर शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई इस दौरान एसडीओपी रविन्द्र बोयट ने कहा कि तराना थाने में अशोक शर्मा ने थाना प्रभारी के रूप में एक मिसाल कायम की वे एक मिलनसार थाना प्रभारी हैं उनके स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से तराना थाना क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों का उनसे विशेष लगाव रहा है वहीं एसडीएम गोविंद दुबे ने कहा कि बतौर थाना प्रभारी श्री शर्मा ने कभी भी उनको निराश नही किया है हमेशा अपने कार्य के प्रति सजग और मेहनत कश थाना प्रभारी आज स्थानांतरण होकर इंगोरिया थाने में अपनी सेवाएं देंगे में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हु वहीं अपने विदाई समारोह से अभिभूत होकर थाना प्रभारी श्री अशोक शर्मा ने सभी उपस्थितजनों आभार मानते हुए कहा कि वे पीड़ित लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे ओर साथ ही तराना नगर वासियों , जनप्रतिनिधियों , पत्रकार बन्धुओं ने जो मेरे कार्यकाल में सहयोग किया है में जीवनभर उसका ऋणी रहूंगा विदाई समारोह में समस्त पुलिस स्टाफ सहित पत्रकार अशोक वक्त , पत्रकार सुभाष जोशी , पत्रकार सैय्यद नियामत अली , पत्रकार सतीश जायसवाल , पत्रकार शिवनारायण चांदना , पत्रकार अर्पित बोड़ाना , पत्रकार धुर्व जैन , पत्रकार तन्मय जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ