Ticker

6/recent/ticker-posts

अशासकीय शाला प्रतिनिधि संगठन के तहसील अध्यक्ष ने बीआरसी को सौपा ज्ञापन

अशासकीय शाला प्रतिनिधि संगठन के तहसील अध्यक्ष ने बीआरसी को सौपा ज्ञापन

तराना :-अशासकीय शाला प्रतिनिधि संगठन तराना के तहसील अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में जिला विकासखंड स्त्रोत समन्वयक उज्जैन के नाम तराना विकासखंड स्रोत समन्वयक अधिकारी ईश्वरलाल शर्मा को प्रमुख मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया उक्त ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने सत्र 2017-18 की फीस पूर्ति जो बायोमेट्रिक या अन्य तकनीकी कारणों से अभी तक पूर्ण नही हो पाई उसे बिना किसी शर्त के तुरंत पूर्ण करे , 2018-19 की फीस प्रतिपूर्ति जिसका अभी तक 30% भुगतान हुआ है जो ऊंट के मुँह में जीरे के समान है उसे भी तुरंत पूर्ण किया जावे , इसी प्रकार 2018-19 और 2019-20 दो सत्र पूर्ण हो चुके है इसमें आरटीई धारा के तहद सत्र पूर्ण होने पर 31 मार्च तक पूर्ण किये जाने का प्रवधान है उसे तुरंत पूर्ण किया जावे , साथ ही जिन बच्चों का एक बार आधार सत्यापन हो चुका है उन्हें करोना महामारी के चलते पुनः सत्यापन कराने के लिए बाध्य नही किया जावे , अतः संगठन आपसे मांग करता है कि 2018-19 एवं 2019-20 की फीस प्रतिपूर्ति बिना किसी प्रक्रिया के 90 प्रतिशत राशि का भुगताना स्कूलों को तुरंत किया  जावे , दोनों वर्ष की शेष राशि 10-10 प्रतिशत जब परिस्थिति सामान्य हो जाये तब उसे पूर्ण कर उसका समायोजन किया जावे संगठन द्वारा माननीय महोदय से यह भी मांग की जाती है कि उक्त मांग को मानवीय आधार पर मानते हुए 15 दिवस में निराकरण करे अन्यथा बुरी आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे निजी स्कूलों को आंदोलन करने पर विवष होना पड़ेगा ज्ञापन देते समय संगठन के उपाध्यक्ष शिवराम यादव , संगठन सचिव विजय श्रीवास्तव , संगठन के कोषाध्यक्ष गंगाराम मालवीय , अभिज्ञान हाई स्कूल तराना के प्राचार्य दिनेश हरड़ , कमल पटेल कनासिया , मुकेश सोनी कनासिया उपस्थित थे ज्ञापन का वाचन अशासकीय शाला प्रतिनिधि संगठन के सचिव विजय श्रीवास्तव ने किया

तराना से सय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ