Ticker

6/recent/ticker-posts

तराना :- आगामी बारिश को देखते हुए मलेरिया विभाग अलर्ट

तराना :- आगामी बारिश को देखते हुए मलेरिया विभाग अलर्ट

 उसी की तैयारी में विकासखंड तराना के अंतर्गत ग्राम गोलवा में जिला मलेरिया अधिकारी अविनाश शर्मा के आदेश अनुसार डॉक्टर राकेश सिंह जाटव विकास खंड चिकित्सा अधिकारी तराना के मार्गदर्शन में आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए पूरे विकासखंड स्तर पर मलेरिया डेंगू से बचाव की जानकारी  अधिकारी कर्मचारी द्वारा दी जा रही हैं इसी कड़ी में गुरूवार को गोलवा में जनसमूह को इकट्ठा कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से गांव में मलेरिया बचाव की जानकारी मलेरिया अधिकारियों ने दी उसमें आयुष विभाग के डॉक्टर विनोद बरौलिया , विकासखंड तराना के बीईई सेक्टर सुपरवाइजर संतोष रायकवार , लैब टेक्नीशियन राहुल , आशा कार्यकर्ता , एएनएम द्वारा गांव में भ्रमण कर मलेरिया डेंगू से बचाव की जानकारी दी और बुखार रोगियों की मौके पर ही जांच कर उपचार दिया गया साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अपने घरों के आसपास पानी की निकासी करें काला जला आयल डाले केरोसिन डाले बुखार आने पर खून की जांच कराएं और रात को सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें नीम की पत्ती का धूंआ करें पुराने टायरों पानी के कंटेनरों को हफ्ते में एक बार साफ करें आदि जानकारी ग्रामीण स्तर पर मलेरिया विभाग द्वारा दी जा रही है उपरोक्त जानकारी मलेरिया निरीक्षक देवीसिंह पवार विकासखंड तराना ने दी

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ