Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त के बाद नहीं मिली दूसरी किस्त हितग्राही हो रहे परेशान

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त के बाद नहीं मिली दूसरी किस्त हितग्राही हो रहे परेशान

तराना :- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर तराना में 208 लोगों को प्रथम किस्त ₹100000 की सितंबर माह में प्राप्त हुई थी उसके पश्चात हितग्राहियों द्वारा निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है निरीक्षण अधिकारियों ने निरीक्षण भी कर लिया उसके बाद भी दूसरी किस्त आज दिनांक तक नही आई है इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक वक्त सहित अन्य नेताओं ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी बनेसिंह सोलंकी से चर्चा की सोलंकी ने बताया कि समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को आवास योजना की जानकारी निरीक्षण की जानकारी भेजते रहते हैं परंतु समय ज्यादा होने के कारण मैं स्वयं दस्तावेज के साथ उज्जैन बात करूंगा एवं भोपाल जाकर भी इस संदर्भ में भी जानकारी से इस योजना के प्रमुख अधिकारी को अवगत कराऊंगा हितग्राहियों की परेशानी का हमें पता है शीघ्र ही राशि दिए जाने की प्रक्रिया और तेजी से करेंगे

तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ