Ticker

6/recent/ticker-posts

त्रिवेणी रोपणी बांस विक्रय कर रही है, इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें


उज्जैन 15 जून। महाप्रबंधक इको पर्यटन विकास बोर्ड एवं वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि इको पर्यटन विकास क्षेत्र इको पार्क रोपणी त्रिवेणी उज्जैन के क्षेत्र में स्थापित बांस भिर्रो से प्राप्त बांस का विक्रय किया जाना है। बांस विक्रय हेतु समिति द्वारा दर निर्धारित की गई है। निर्धारित दर के अनुसार 4.60 मीटर लम्बे बांस की कीमत 10 रुपये, 5.5 मीटर बांस की कीमत 12 रुपये, 6.5 की 15 रुपये तथा 7.5 मीटर लम्बे बांस की कीमत 18 रुपये निर्धारित है। इच्छुक व्यक्ति बांस क्रय करने हेतु इको रोपणी त्रिवेणी पर आकर बांस क्रय कर सकते हैं। सम्पर्क हेतु मोबाइल नम्बर 8319119298 पर वन विस्तार अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ