Ticker

6/recent/ticker-posts

लगभग 18 वर्षो से सेवा दे रहे गो सेवक ने दिया ज्ञापन

लगभग 18 वर्षो से सेवा दे रहे गो सेवक ने दिया ज्ञापन

तराना :- मंगलवार को तराना में मध्यप्रदेश गो सेवक संघ द्वारा पशुपालन मंत्री के नाम अनुविभागीय कार्यालय में ज्ञापन सोंप गो सेवको की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमें राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम हेतु गो सेवको की आईडी बनाकर दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया जाए विभाग द्वारा गो सेवको का परिचर पत्र बनाया जाए विभाग की मैत्री योजना में केवल गो सेवको को ही लिया जाए आदि मांगो को लेकर पशुपालन मंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकरी रीडर राधेश्याम मकवाना को ज्ञापन दिया जिसमे अनेको मांग की गई इस अवसर पर जिला सह  उपाध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह जाधव , ब्लाक अध्यक्ष बलराम सिसोदिया , कोषाध्यक्ष प्रभुलाल नवरंग , मीडिया प्रभारी किशन बैरागी , सचिव पुरुषोत्तम पाटीदार , ब्लाक उपाध्यक्ष टीकम सिंह पंवार आदि गो सेवक उपस्थित थे

Sk न्यूज नेटवर्क तराना से
सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ