Ticker

6/recent/ticker-posts

माकड़ौन नगर परिषद में पीएम आवास की दुसरी किस्त जारी ( 263 हितग्राहियों को मिलेगा इसका लाभ )

माकड़ौन नगर परिषद में पीएम आवास की दुसरी किस्त जारी
( 263 हितग्राहियों को मिलेगा इसका लाभ )

तराना/माकडौन :- लंबे इतंजार के बाद पीएम आवास के हितग्राहियों की राशी नगर परिषद से जारी कि गई है पीएम आवास के हितग्राहियों की परेशानियों को देखते हुए पिछले दिनों भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सांसद अनिल फिरोजिया से मिला था तथा पीएम आवास की दूसरी किस्त हितग्राहियों के लिए जारी नहीं होने से उन्हें हो रही परेशानी से अवगत कराया था जिस पर सांसद अनिल फिरोजिया द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर राशि नगर परिषद के खाते में डलवाई गई थी जिसे भी एक माह होने को आया है लेकिन नगर परिषद की तथाकथित कार्यप्रणाली के कारण राशि हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर नहीं हो रही थी नगर परिषद प्रशासक एवं तहसीलदार सपना शर्मा ने मंगलवार को 263 हितग्राहियों के खातों में प्रती हितग्राही एक लाख कुल 2 करोड़ 60 लाख की राशि जारी कर लिस्ट बैंक को भेजी है जो बुधवार को सभी हितग्राहियों के खातों में आना शुरू हो जाएगी प्रशासक द्वारा डाली गई राशि पर भाजपा नेता संजय जैन , किरण बढ़िया , मनोहर बोहरा , नितेश पाटीदार , वासुदेव राठौर , विनोद गामी , ललित परमार आदि ने सांसद अनिल फिरोजिया का आभार व्यक्त किया है

Sk न्यूज नेटवर्क तराना से
सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ