लॉकडाउन का उलंघन करने वालों एवं बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ प्रशासन ने की 65000 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही
( नगर में तीन कंटेन्मेंट क्षेत्र भी बनाए )
तराना :- शनिवार को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट में तराना अनुभाग के चार पॉजिटिव मरीज आए जिसमें से एक मालपुरा ग्राम की महिला एवं तीन अन्य तराना शहर के हैं जिन्हें सिम्टम्स के आधार पर तत्काल इलाज हेतु उज्जैन रवाना किया गया तराना अनुभाग में शनिवार की पॉजिटिव आए हुए व्यक्तियों में से एक आंजना सेरी का होने से तीन कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए गए तराना में कुल 05 कंटेंटमेंट क्षेत्र हैं एवं 06 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव है जेल प्रहरी के कोरोना वायरस के बाद जेल के समस्त स्टाफ राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की रेंडम सेंपलिंग में किसी भी प्रकार का कोई पॉजिटिव नहीं आया है किंतु लगातार रेंडम सेंपलिंग की जा रही है रविवार को भी लगभग 140 रेंडम सेंपलिंग की गई है वहीं रविवार को 03 कंटेंटमेंट क्षेत्र बनाए गए एवं क्षेत्र का सैनिटाइजेशन भी किया गया तराना में साथ ही रविवार को लॉक डाउन होने से सुबह से ही पुलिस और प्रशासन की टीम एसडीएम एकता जयसवाल , एसडीओपी रविन्द्र बोयट , तहसीलदार डीके वर्मा , थाना प्रभारी संजय मण्डलोई के द्वारा लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए विभिन्न चौराहों पर टीम गठित की गई जिसमे नगर परिषद की समस्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई की गई संपूर्ण अनुभाग में 500 लोगों के विरुद्ध लगभग ₹65000 की चालानी कार्रवाई की गई
( एसडीएम एकता जयसवाल ने की नगर वासियों से अपील )
कोरोना मरीजों के बढ़ती संख्या को लेकर एसडीएम एकता जयसवाल ने तराना विधानसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है तराना में शनिवार को 04 पॉजिटिव आ जाने के बाद और अधिक सावधानी रखे जाने की आवश्यकता है सोशल डिस्टेंसिंग , मास्क लगाना इस तरह के प्रचार-प्रसार शासन द्वारा किए जा रहे हैं क्योंकि अनलॉक होने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ी है ऐसे में लोगों को स्वयं का ध्यान रखना होगा तराना सिविल हॉस्पिटल में फ्लू क्लीनिक संचालित हो रहा है जो शनिवार को पॉजिटिव आए हैं वह प्लू में लिए गए सैंपल के बाद ही पॉजिटिव आए हैं ऐसे में तराना के संपूर्ण क्षेत्र के लोगों से यह अपील है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत होती है तो वह तत्काल सिविल हॉस्पिटल के क्लिनिक में जाएं और वहां अपना चेकअप करवाएं ताकि समय रहते कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पहचान की जा सके किंतु सबसे ज्यादा आवश्यक कोरोना वायरस से बचना है जिसे करके ही हम स्वयं को और अपने परिवार को इस संक्रमण से बचा सकते हैं
( महज 100 रुपए के चालान से बचने के लिए जनप्रतिनिधियों के फोन लगाते नजर आए लोग )
प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों एवं बेवजह घर से बाहर निकलने वालो के खिलाफ चालानी कार्य के दौरान कई लोग कांग्रेस और भाजपा के जनप्रतिनिधियों को फ़ोन लगाकर महज 100 रुपए की चालानी कार्यवाही से बचने के लिए जुगाड़ लगाते दिखाई दीए कई लोग तो चालानी कार्यवाही करने वाले अधिकारियों को सांसद और विधायक का रोब तक दिखाने लगे लेकिन इन सब बातो से परे होकर प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी कार्यवाही को जारी रखा
Sk न्यूज नेटवर्क तराना से
सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ