Ticker

6/recent/ticker-posts

माकड़ौन तहसील अंतर्गत ग्राम केसवाल में घर से बाहर निकलने के रास्ते के लिए दर दर भटक रहा है डरा सहमा पीड़ित परिवार नही मिला पा रहा है न्याय

 माकड़ौन तहसील अंतर्गत ग्राम केसवाल में घर से बाहर निकलने के रास्ते के लिए दर दर भटक रहा है डरा सहमा पीड़ित परिवार नही मिला पा रहा है न्याय



( पीड़ित परिवार ने लगाई बन्द रास्ते को चालू कराने के लिए उज्जैन पहुंचकर एसपी से गुहार )


तराना :--उज्जैन जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैसवाल गांव में निवास करने वाला एक परिवार बेहद डरा हुआ और सहमा हुआ है क्योंकि इस परिवार पर पहले हो चुका है कातिलाना हमला चाकू तलवार और लाठियों से जिसके कारण यह परिवार बेहद डरा और सहमा हुआ है साथ ही अपनी जान का खतरा मानकर डर और सदमे में जी रहा है परिवार के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उज्जैन एसपी पुलिस कंट्रोल रूम सहित वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित में शिकायत की ओर समस्या से अवगत करवाया और अपनी जान को बचाने की गुहार लगाई  कैसवाल निवासी अब्दुल हकीम ने बताया कि गांव के ही एक परिवार ने उनके घर के बाहर आने जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया है जिसके कारण उनका परिवार इस समय पूरी तरह से डरा सहमा ओर सदमे में है पीड़ित अब्दुल हकीम के अनुसार इस मामले में उनके परिवार की किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है और परिवार डर के साए में जी रहा है ओर तो ओर अब उनका घर से बाहर निकलना तक बंद हो चुका है साथ ही माकड़ोन थाने में भी पीड़ित परिवार ने इसकी लिखित में शिकायत की पर अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हुआ है इस परिवार के घर के बाहर का रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से उनका आना जाना और अपने कृषि उपकरण लाना ले जाना तक बंद हो गया है पीड़ित परिवार द्वारा सम्बन्धित थाने पर ग्राम पंचायत के द्वारा प्रमाणित दस्तावेज भी दिए गए हैं जिसमें सरपंच सचिव सहित ग्रामीणजनों के साइन सिग्नेचर और रिपोर्ट है कि उक्त परिवार और स्थानीय रहवासियों का रास्ता यह वर्षों वर्ष से है पर अब गांव में निवास करने वाले  लोगों के द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है उंसके बावजूद भी कोई सुनने वाला नही है रास्ता बन्द होने की वजह से यह परिवार ना तो घर से बाहर जा पा रहा है और ना आप आ रहा है अब पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए डर डर भटक रहा है और अब न्याय पाने के लिए इस पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है अब देखना यह होगा कि जिले के कप्तान के संज्ञान में आने के बाद इस पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है की नही या फिर इस पीड़ित परिवार को ओर दरदर भटकना पड़ेगा ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा

Sk न्यूज नेटवर्क तराना से

सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ