Ticker

6/recent/ticker-posts

कोविड-19 की दूसरी लहर पर उज्जैन पुलिस की अपील -कोरोना को हराना है होली घर में ही मनाना है-एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह

कोविड-19 की दूसरी लहर पर उज्जैन पुलिस की अपील

*कोरोना को हराना है होली घर में ही मनाना है*-एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह



सिटी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह

*एसके न्यूज़ नेटवर्क उज्जैन-* कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन एहतियातन लगातार नागरिकों को जागरूक कर रहा है  l बार-बार लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की जा रही है l  *एसके न्यूज़ नेटवर्क डिप्टी ब्यूरो चीफ सुरेश डाबी* से विशेष बातचीत में उज्जैन सिटी *एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह* ने बताया कि उज्जैन पुलिस द्वारा *मेरी होली मेरा घर* अभियान चलाकर नागरिकों से विशेष अपील की जा रही है कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए समस्त नागरिक घर पर ही होली का त्यौहार मनाए l पहली लहर में जिस प्रकार नागरिकों ने प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया है ठीक उसी प्रकार दूसरी लहर में भी समझदारी रखेंगे तो स्वयं भी बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाया जा सकेगा l महामारी में यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि नागरिक स्वयं प्रशासन का साथ देते हुए कोविड-19 की इस महामारी की जंग में जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देवें l





*(सुरेश डाबी डिप्टी ब्यूरो चीफ जिला उज्जैन-9111283602)*



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ