55 उल्लंघन कर्ताओं को अस्थाई जेल भेजा गया, मास्क नही पहनने वाले 157 लोगों पर 31400 रु का जुर्माना लगाया
उज्जैन 19 मार्च। उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण तथा आसपास के जिलों में कोरोना के फैलाव के मद्देनजर उज्जैन जिले में मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य किया गया है । आज 19 मार्च को मास्क नहीं पहनने वाले 157 उल्लंघन कर्ताओ पर 31 हजार 400 रु जुर्माना किया गया तथा 55 व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा गया। अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा उक्त जानकारी दी गई।
क्रमांक 0930 एचएस शर्मा

0 टिप्पणियाँ