SK NEWS MP@राजस्थान में नए गेहूं की आवक 80 हजार से एक लाख बोरी तक पहुंच गई है। गेहूं के भाव को आईटीसी सहित कई कंपनियों की खरीद से समर्थन मिल रहा है। कारोबारियों के अनुसार राजस्थान के हाडौती क्षेत्र में गेहूं की आवक 45000-50000 बोरी तक पहुंच गई है। बारां मंडी में ही आवक 30 हजार बोरी आंकी गई। कोटा मंडी में 15 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई। गेहूं के भाव को आईटीसी सहित कंपनियों की खरीद से समर्थन मिल रहा है। जानकों के मुताबिक आईटीसी बारां 50 फीसदी तक नया गेहूं खरीद रही है। बाकी मंडियों में उसकी खरीद 20-25 फीसदी तक है। कोटा मंडी में मिल क्वालिटी गेहूं भाव 1575-1675 रुपये से बढ़कर 1650-1720 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। बारां मंडी में इसी क्वालिटी का गेहूं 50 रुपये की तेजी के साथ 1650-1700 रुपये प्रति क्विंटल पर बिका। कारोबारी सूत्रों के अनुसार आईटीसी राजस्थान में गेहूं 1950-2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव (गोदाम पहुंच) पर खरीद रही है। कारोबारियों के अनुसार मंडियों में 1750 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव होने पर आईटीसी को सप्लाई करना फायदेमंद हो सकता है। आईटीसी हल्की क्वालिटी की टुकड़ी वैरायटी यानी 4037 अथवा डुप्लीकेट शरबती गेहूं की खरीद कर रही है। आवक बढ़ने के बावजूद गेहूं के भाव को समर्थन मिलने की वजह कंपनियों की खरीद है।

0 टिप्पणियाँ