उज्जैन शहर में आज 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियो के लिये स्थापित 26 वैक्सीनेशन केंद्रों पर जीरो वेस्टेज रहा
उज्जैन 23 मई । उज्जैन शहर में 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए आज 26 वैक्सीनशन केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर आज सभी केंद्रों पर वैक्सीन के वेस्टेज पर रोक लगाने का कार्य गंभीरता से करते हुए वैक्सीनशन हुआ। इसके फलस्वरूप सभी 26 केंद्रों पर जीरो वेस्टेज रहा। यह जानकारी उपायुक्त नगर निगम की कल्याणी पांडे द्वारा दी गई।

0 टिप्पणियाँ