44 से अधिक आयु वर्ग के कम वैक्सीनशन होने के कारण उज्जैन शहर में आठ वैक्सीनशन सेंटर बंद किए
उज्जैन 23 मई । उज्जैन शहर में 44 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए स्थापित किए गए वैक्सीनेशन सेंटरों में कम वैक्सीनेशन होने के कारण 8 वैक्सीनशन सेंटर बंद कर दिए गए हैं । उपायुक्त नगर निगम श्रीमती कल्याणी पांडे ने यह जानकारी देते बताया कि जो वैक्सीनेशन सेंटर बंद किए गए हैं उनमें वार्ड क्रमांक 02 में सरस्वती स्कूल भेरूगढ़ ,वार्ड 07 में मां गायत्री स्कूल ,वार्ड 16 में शासकीय स्कूल नगरकोट ,वार्ड 29 में शाशकीय प्राथमिक स्कूल हरी फाटक ब्रिज , वार्ड 32 में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल मदार गेट , वार्ड 36 में उत्कृष्ट विद्यालय शास्त्री नगर , वार्ड 45 में विद्या नगर कम्युनिटी हॉल और वार्ड 53 में क्रिस्ट ज्योति स्कूल मालनवासा शामिल है।

0 टिप्पणियाँ