आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सालय को 2 ऑक्सीजन काँसंट्रेटर भेंट किये
गये
उज्जैन 27 मई। गुरूवार को आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वेल्यूस एवं ऑटोमेशन एनिवेयर द्वारा शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित 50 बेड कोविड सेन्टर को दो ऑक्सीजन काँसंट्रेटर उपलब्ध करवाये गये।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जेपी चौरसिया ने आर्ट ऑफ लिविंग एवं दानदाता संस्थाओं इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वेल्यूस एवं ऑटोमेशन एनिवेयर का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बताया कि इस महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी की स्थिति में चिकित्सालय में भर्ती कोविड के मरीजों के लिये यह ऑक्सीजन काँसंट्रेटर जीवनदायी साबित होंगे। इस दौरान महाविद्यालय से प्रो.ओपी व्यास, डॉ.राजेश जोशी, डॉ.अजय कीर्ति जैन, डॉ.दीपक नायक, डॉ.मुकेश गुप्ता, डॉ.शिरोमणि मिश्रा, डॉ.हेमन्त मालवीय, डॉ.राजेश उईके आदि मौजूद थे।
आर्ट ऑफ लिविंग एवं दानदाता संस्थाओं की ओर से श्री तेजवीर एवं उनकी टीम द्वारा महाविद्यालय चिकित्सालय को भविष्य में भी आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिये भरोसा दिलाया गया।
क्रमांक 1648 अनिकेत/जोशी


0 टिप्पणियाँ