Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री डॉ.यादव द्वारा अमलतास अस्पताल में बच्चों के लिये आईसीयू का शुभारम्भ

 मंत्री डॉ.यादव द्वारा अमलतास अस्पताल में बच्चों के लिये आईसीयू का शुभारम्भ





 उज्जैन 27 मई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा गुरूवार को अमलतास अस्पताल में बच्चों के लिये आईसीयू का शुभारम्भ किया गया। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञों द्वारा यह आशंका व्यक्त की गई है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे अधिक संक्रमित होंगे। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिये निजी अस्पतालों में भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर मंत्री डॉ.यादव द्वारा उक्त आईसीयू का शुभारम्भ किया गया।


इस आईसीयू में बच्चों के लिये लगने वाले सभी उपकरण व मशीनें उपलब्ध हैं। डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि कोविड से जनता की सुरक्षा करना व प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये राज्य सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। आईसीयू प्रारम्भ होने से आसपास के लोगों के बच्चों को उपचार की काफी सुविधाएं मिलेंगी।


क्रमांक 1646        अनिकेत/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ