Ticker

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय जेल में निरूद्ध दण्डित बन्दी शिवजीराम की उपचार के दौरान मृत्यु

 केन्द्रीय जेल में निरूद्ध दण्डित बन्दी शिवजीराम की उपचार के दौरान मृत्यु



उज्जैन 25 मई। केन्द्रीय जेल की अधीक्षक श्रीमती अलका सोनकर द्वारा जानकारी दी गई कि जेल के बन्दी शिवजीराम पिता रामरतन उम्र 65 वर्ष को जेल चिकित्सक केन्द्रीय जेल के परामर्श अनुसार विगत 21 मई को जिला चिकित्सालय उज्जैन भेजा गया था। जहां जिला चिकित्सालय के चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा बन्दी को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था और विगत 22 मई को आगामी उपचार हेतु इन्दौर रैफर करने के कारण जेल वाहन से इन्दौर एमव्हायएच भेजा गया था।


वहां 23 मई को प्रहरी कमलेश दुबे द्वारा जेल गेट पर दोपहर 2.35 बजे गेट प्रहरी भोजराज रावत को दूरभाष पर सूचना दी गई कि बन्दी की दोपहर 1.40 बजे मृत्यु हो गई। उक्त दण्डित बन्दी की मृत्यु की सूचना जिला दण्डाधिकारी इन्दौर, पुलिस अधीक्षक इन्दौर, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी इन्दौर, जेल मुख्यालय भोपाल, मानवाधिकार आयोग भोपाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली और मृतक के परिजनों को दी गई।


क्रमांक 1622​ एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ