आरटी पीसीआर की जांच कर सूचना नहीं देने पर डॉक्टर देवडा डाइग्नोस्टिक सेंटर सील किया
उज्जैन 29 मई । कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर एसडीएम श्री संजीव साहू एवं तहसीलदार श्री अभिषेक शर्मा द्वारा दशहरा मैदान में सुराणा होटल के सामने स्थित डॉक्टर देवड़ा डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की गई ।जांच में पाया गया है कि उक्त सेंटर द्वारा rt-pcr की जांच ₹2200 लेकर की जा रही है तथा जांच के बारे में न तो कोई रिकॉर्ड संधारित किया जा रहा है न ही इसकी सूचना कोविड कंट्रोल रूम को दी जा रही है । जांच के बारे में कोई रिकॉर्ड या बिल बुक भी नहीं पाई गई संबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर को नियम विरुद्ध कार्य करने एवं निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने व अन्य जांच जिनमे सीआरपी व अन्य जांच की भी अधिक राशि लेना पाया गया । उक्त लेब पर धारा 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है साथ ही उक्त डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ