सभी वैक्सीन सेंटर पर जन अभियान परिषद के वालेंटियर द्वारा सहयोग किया गया
उज्जैन 21 जून। म.प्र. जनअभियान परिषद जिला उज्जैन में '' मैं कोरोना वालेंटियर'' अभियान अंतर्गत 21 जून को ‘‘सबको वैक्सीनेशन -मुफ्त वैक्सीनेशन’’ की परिकल्पना को साकार करने के उददेश्य से प्रदेश में वैक्सीनेशन महाभियान का शुभांरभ श्री अवधेश गिरी महाराज, श्री उमेशनाथ महाराज, श्री रंगनाथाचार्य महाराज, श्री शांति स्वरूपानंद महाराज, श्री विनित गिरी महाराज, श्री विभाष उपाध्याय उपाध्यक्ष म.प्र.जन अभियान परिषद, श्री प्रदीप पाण्डेय पूर्व उपाध्यक्ष म.प्र.जन अभियान परिषद, श्री राजीव पाहवा पूर्व उपाध्यक्ष जिला जन अभियान समिति, श्री सोनू गेहलोत पूर्व नगर निगम सभापति, श्री शिवप्रसाद मालवीय संभाग समन्वयक म.प्र.ज.अ.प, डॉ.विमल गर्ग अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण समिति, श्री अजय भातखंडे अध्यक्ष वृक्ष मित्र सेवा समिति, श्री कल्याण शिवहरे उज्जैन कोचिंग क्लासेस एसोसिएशन अध्यक्ष, श्री आनंद मोहन पाण्डेय के आतिथ्य में किया गया। अतिथियों द्वारा लोगो को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया गया। एवं जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे उन्हे समझाईश देकर वैक्सीन लगवाई गई।
इस अभियान में प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर जन अभियान परिषद के 2-2 वालेंटियर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। वैक्सीन सेंटर पर दीप प्रज्ज्वलित कर वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। साथ ही वालेंटियर्स द्वारा टीकाकरण केंन्द्रों पर प्रथम टीका लगवाने वालों को माला पहनाकर सम्मान किया गया।
म.प्र. जन अभियान परिषद एवं उज्जैन टेंट हाउस एसोसिएशन के तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला मोदी की गली में टीकाकरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुरूदेव स्वामी रंगनाथाचार्यजी, श्री विभाष उपाध्याय उपाध्यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवक श्री पंकज मोदी, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिव मालवीय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री योगोश गोयल, सचिव श्री समीर उल्हक, जमीर उल्हक, श्री रामबाबू गोयल, कार्यक्रम संयोजक पुनीत मलहोत्रा, समाजसेवी सुनील गर्ग, वार्ड 21 संयोजक पं.यश जोशी, गिरीश नागर, महेश जायसवाल प्रकाश शर्मा, रईस मंसूरी,जगदीश शर्मा, कप्तान बोबल, की उपस्थिति थे।
साथ ही उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय द्वारा हेलाजमात कम्यूनीटी हाल में भी कोरोना वालेंटियर डॉ निजाम हॉसमी के साथ वैक्सीनसेंटर का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन किया गया। स्वयं सेवी संस्था संकल्प समर्थ सेवा आरगेनाईजेशन द्वारा 300 बुजुर्ग महिलाओं को वैक्सीन लगवाने हेत वैक्सीन सेंटर पर पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में सभी को तुलसी, नीम, पीपड एवं बड के पौधे भेट किया गया। कार्यक्रम में स्वस्तिवाचन पं. गौरव उपाध्याय एवं पं. अम्रतेश त्रिवेदी ने किया। संचालन महेश जायसवाल ने किया एवं आभार गिरिश नागर ने माना।
वालेंटियर्स द्वारा किये जा रहे कार्य
म.प्र. जन अभियान परिषद जिला उज्जैन में '' मैं कोरोना वालेंटियर'' अभियान अंतर्गत 21 जून को ‘‘सबको वैक्सीनेशन -मुफ्त वैक्सीनेशन’’ की परिकल्पना को साकार करने के उददेश्य से प्रदेश में वैक्सीनेशन महाभियान में वालेंटियर्स द्वारा वैक्सीनेशन रथ/रैली का आयोजन कर वैक्सीनेशन गीत तथा मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से प्रचार किया गया। वालेंटियर्स एवं परिषद के नेटवर्क द्वारा वैक्सीनेशन के प्रति नकारात्मक भाव, डर भ्रांतियों आदि के समाधान हेतु चैपाल माध्यमों का उपयोग कर लोगों केा जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक, सोशल मीडिया फेसबुक, टवीटर अकाउंट एवं यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगों को टीकाकरण हेतु संदेश प्रेषित किया गया। एवं जनजागरण कर लोंगो को टीककरण हेतु घर जाकर पीले चावल देकर आमत्रित किया गया। प्रत्येक वैक्सीनेशन सेंटर पर दो-दो वालेंटियर्स द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। शेष समस्त वालेंटियर्स तथा परिषद के नेटवर्क द्वारा लोंगों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचानें में सहयोग किया गया। वालेंटियर्स द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगो को कोरोना उचित व्यवहार हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही आज योग दिवस के उपलक्ष में जन अभियान परिषद के वालेंटियर्स, प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं सी एम सी एल डी पी छात्र द्वारा अपने अपने क्षेत्र में योग से निरोग कार्यक्रम आयेाजित किये गये।
क्रमांक 1887 रश्मि देशमुख/जोशी




0 टिप्पणियाँ