कलेक्टर ने बड़नगर बस स्टैंड पर स्थापित टीकाकरण केंद्र का दौरा किया, कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण किया
उज्जैन 21 जून । कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज दोपहर बाद बड़नगर के दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पर स्थापित किए गए टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने यहां पर 60 बेड के आत्मनिर्भर कोविड- केअर सेंटर का भी अवलोकन किया । कलेक्टर ने टीका करण केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कोविड केयर सेंटर में निरंतर कार्य कर रहे कर्मचारियों की हौसला अफजाई की ।उन्होंने टीका लगवाने आए हुए व्यक्तियों से चर्चा भी की। एसडीएम डॉ योगेश भरसट ने कलेक्टर को जानकारी दी कि दोपहर बाद तक इस सेंटर पर 350 लोगों का टीकाकरण हो चुका है और टीकाकरण का कार्य जारी है ।कलेक्टर ने टीकाकरण केंद्र पर स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट पर जाकर फोटो लिया एवं टीकाकरण करवा कर घर लौट रहे व्यक्ति को टीकाकरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि इस सेंटर पर जो भी व्यक्ति टीका लगवाने आ रहे है उनको टीका लगवाने का प्रमाण पत्र प्रिंट करके दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार श्री सुरेश नागर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ