10 एवं 11 जुलाई को टीकाकरण नहीं होगा
उज्जैन 09 जुलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने बताया कि वेक्सीनेशन के अन्तर्गत आने वाले कोल्ड चेन उपकरणों के रख-रखाव का कार्य होने के कारण 10 जुलाई को उज्जैन जिले में किसी भी कोविड-19 टीकाकरण सत्र स्थल पर कोविड-19 का वेक्सीनेशन नहीं किया जायेगा। इसी तरह रविवार अवकाश होने के कारण 11 जुलाई को भी टीकाकरण नही होगा।
क्रमांक 2098 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ