Ticker

6/recent/ticker-posts

महामहिम राज्यपाल का दौरा कार्यक्रम

 महामहिम राज्यपाल का दौरा कार्यक्रम 



उज्जैन 9 जुलाई ।मध्य प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्री मांगूभाई छगनभाई पटेल 10 जुलाई को उज्जैन दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार महामहिम राज्यपाल हेलीकॉप्टर से प्रातः 10:20 पर हेलीपैड पर पहुंचेंगे ।इसके बाद वे भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर जाकर दर्शन पूजन अर्चन करेंगे । महामहिम राज्यपाल  प्रातः 10:45 पर सेवा धाम अंबोदिया  के लिए रवाना होंगे वहां पर वे  1:05 तक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे  . महामहिम   राज्यपाल भोजन उपरांत   सेवाधाम आश्रम से रवाना होकर दोपहर  1.35  पर दताना हवाई पट्टी  से भोपाल रवाना होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ