विकास कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण 2 पंचायत सचिवों एवं सरपंच को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी
उज्जैन 09 जुलाई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना ने जनपद पंचायत खाचरौद की ग्राम पंचायत बनवाड़ा के वर्तमान सचिव श्री राजेश जैन और तत्कालीन सचिव श्री गोपाल परमार तथा सरपंच श्रीमती रेशमबाई-लक्ष्मणलाल के द्वारा विकास कार्यों में रूचि नहीं लेने के कारण कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर 14 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे समक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दोनों पंचायत सचिवों एवं सरपंच को निर्देश दिये हैं कि वे कारण बताओ सूचना-पत्र का जवाब लिखित में उनके समक्ष प्रस्तुत करें।
जिला पंचायत सीईओ ने कारण बताओ सूचना-पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत बनवाड़ा में परफारमेंस ग्रांट योजना अन्तर्गत सामुदायिक भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ होकर अपूर्ण स्थिति में है। कार्य को पूर्ण करवाने में उनके द्वारा कोई रूचि नहीं ली गई। इसी तरह सांसद निधि से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन अजा बस्ती का कार्य भी अपूर्ण है। उक्त दोनों बिन्दुओं पर जिला पंचायत सीईओ ने दोनों पंचायत सचिवों एवं सरपंच को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी कर जवाब चाहा है।
क्रमांक 2099 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ