Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हम पूरी तरह से तैयार: मुख्यमंत्री श्री चौहान, जबलपुर में 2.12 करोड़ रूपये से 20 बिस्तरीय आई.सी.यू. वार्ड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास

 कोरोना की तीसरी लहर से निपटने हम पूरी तरह से तैयार: मुख्यमंत्री श्री चौहान, जबलपुर में 2.12 करोड़ रूपये से 20 बिस्तरीय आई.सी.यू. वार्ड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास



उज्जैन 08 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान न करे बच्चे कभी संक्रमित हों, लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति आती भी है तो जिला चिकित्सालय जबलपुर में बच्चों के एडमिशन, उनके खेलने और उनकी माताओं के रहने की अच्छी व्यवस्था है। यहाँ बच्चों के वार्ड में उपचार के लिए जरूरी उपकरणों का इंतजाम भी किया जा रहा है। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गत दिवस जबलपुर के सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया हॉस्पिटल) पहुँचकर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये किये गये इंतजामों औरतैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यहाँ बच्चों के बेहतर उपचार के लिये अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों और संसाधनों से युक्त नवनिर्मित 20 बिस्तरीय हाई डिपेन्डेन्सी यूनिट का लोकार्पण किया। साथ ही करीब दो करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 20 बिस्तरीय आई.सी.यू. वार्ड के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व से निर्मित 13 बिस्तरीय गहन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण भी किया।


क्रमांक 2090     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ