शासकीय संभागीय आईटीआई में प्रवेश प्रारम्भ, अन्तिम तिथि 8 अगस्त
उज्जैन 31 जुलाई। संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य श्री सुनील ललावत द्वारा जानकारी दी गई कि शासकीय संभागीय आईटीआई में सत्र 2021 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। संस्था में संचालित 18 व्यवसायों की कुल 676 सीटों के विरूद्ध प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन एवं चॉईस फिलिंग आगामी 8 अगस्त तक की जा सकती है। चौदह वर्ष से अधिक उम्र के 10वी कक्षा उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेन्टर पर जाकर अथवा स्वयं से भी iti.mponline.gov.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन एवं चॉईस फिलिंग करवा सकते हैं।
संस्था में वर्तमान में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, ड्रेस मेकिंग, ड्राफ्ट्समेन, सर्वेयर, स्टेनोग्राफी हिन्दी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित कुल 18 व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया चालू है। अधिक जानकारी और ट्रेड के चयन सम्बन्धित मार्गदर्शन हेतु मक्सी रोड स्थित संभागीय आईटीआई उज्जैन एवं महिला आईटीआई उज्जैन के हेल्पडेस्क अथवा संस्था के दूरभाष 0734-2517629 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक 2333 अनिकेत/जोशी

0 टिप्पणियाँ