2 अगस्त सोमवार को 40 केन्द्रों पर कोविशिल्ड का फर्स्ट व सेकंड एवम 22 सेंटर पर कॉवेक्सिन के सेकंड डोज का होगा वेक्सीनेशन
उज्जैन 1 अगस्त । कोरोना वेक्सीनेशन 2 अगस्त सोमवार को उज्जैन शहर में 40 केन्द्रों पर किया जायेगा। सभी 40 केन्द्रों पर कोविशिल्ड वेक्सीन का फर्स्ट एवं सेकंड डोज लगाया जायेगा। कोविशिल्ड वेक्सीनेशन के लिये प्रीबुकिंग कराना आवश्यक होगी। कोवेक्सीन के लिये भी 22 सेन्टर बनाये गये हैं। इन केन्द्रों पर केवल सेकंड डोज लगाया जायेगा, किन्तु गर्भवती महिलाओं को फर्स्ट व सेकंड डोज दोनों लगेगा। कोवेक्सीन की भी प्रीबुकिंग करवाना होगी। यह जानकारी उपायुक्त श्रीमती कल्याणी पांडे द्वारा दी गई।


0 टिप्पणियाँ