सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का ऑनलाइन प्रसारण किया गया
उज्जैन 28 जुलाई। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर किया जा रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालयए उज्जैन में श्रावण मास के उपलक्ष्य में वर्षा का पारंपरिक संगीत एवं श्रावण उत्सव का दो दिवसीय आयोजन 26 एवं 27 जुलाई को आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय श्रावण उत्सव में प्रदेश की प्रमुख जनपदों के पारंपरिक वर्षा गीतों का प्रस्तुतिकरण गुणी कलाकारों द्वारा विभागीय सोशल साइट पर किया गया।
क्रमांक 2287 एचएस शर्मा/जोशी


0 टिप्पणियाँ