Ticker

6/recent/ticker-posts

BREAKING NEWS: ग्राम पंचायत पलवा सरपंच का निधन

 BREAKING NEWS: ग्राम पंचायत पलवा सरपंच का निधन

फाइल फोटो स्वर्गीय गोविंद शर्मा l


एसके न्यूज़ नेटवर्क घोंसला - महिदपुर जनपद की ग्राम पंचायत पलवा के सरपंच (ग्राम प्रधान) गोविंद शर्मा का हृदयाघात से गुरुवार सुबह निधन हो गया l उल्लेखनीय है कि गोविंद शर्मा विगत कई दिनों से बीमार ग्रस्त चल रहे थे हालांकि उनकी तबीयत में सुधार भी हो चुका था लेकिन गुरुवार सुबह करीबन 9:00 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया l जिला पंचायत सदस्य किशोर शर्मा ने बताया कि पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए  घर पर लाया गया है l 10:30 बजे अंतिम यात्रा निवास से निकाली जाएगी l इधर सरपंच गोविंद शर्मा के निधन से संपूर्ण गांव में शोक का माहौल हो गया है  l ग्रामीणों के मुताबिक सरपंच गोविंद शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव में अनेक विकास कार्य करवाएं उनका निधन होना गांव के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है l 

विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त की

इधर विधायक बहादुर सिंह चौहान ने सरपंच गोविंद शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहां कि गोविंद शर्मा सक्रिय कार्यकर्ता थे और हमेशा पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्तव्यनिष्ठ, सच्चा कार्यकर्ता खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ