"सफलता की कहानी" उज्जैन शहर के 324531 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज लगा, यह लक्ष्य का 76 .91 प्रतिशत है, 45 से अधिक उम्र के 83.23 प्रतिशत लोगों ने टीकाकरण करवाया
उज्जैन 5 अगस्त ।उज्जैन जिले में कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है । कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच वैक्सीनशन ही बचाव का एकमात्र उपाय है । जिले में कोरोना से बचाव के लिए कोविशिल्ड एवम कोवैक्सीन दो तरह के टीके लोगों को लगाए जा रहे हैं । उज्जैन शहर में 421966 व्यक्तियों के टीकाकरण के लक्ष्य के विरुद्ध कुल 76.91 प्रतिशत यानि 324531 लोग फर्स्ट डोज लगवाकर कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा चक्र से लैस हो चुके हैं ।
यही नहीं उज्जैन शहर में 45 से ऊपर की आयु के कुल 157052 व्यक्तियों को टीका लगना है इनमें से 130714 लोग जो कि लक्ष्य का 83.23 प्रतिशत है फर्स्ट डोज का टीका लगवा चुके हैं। इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का लक्ष्य 264914 है इसमें से 193817 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया है यह भी लक्ष्य का 73.16 है ।उज्जैन शहर की यह उपलब्धि निरंतर टीकाकरण सत्र आयोजन करते हुए लोगों में टीके के प्रति जागरूकता लाने के प्रयासों का नतीजा ही है .
कलेक्टर श्री आशीष सिंह का फोकस अब उज्जैन शहर के ऐसे 01 लाख लोगों का टीकाकरण करवाना है जो सेकंड डोज लिए पात्र हो गए हैं किंतु वह टीका लगवाने केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे हैं ।इसके लिए पृथक से रणनीति बनाते हुए टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। उज्जैन शहर में अब तक कुल 92938 व्यक्तियों ने टीके का सेकंड डोज लगवाया है । तीसरी लहर से बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण के लक्ष्यों की प्राप्ति ही है और इस दिशा में उज्जैन शहर गंभीरता से आगे बढ़ रहा है .
( टीकाकरण का प्रतिकात्मक फोटो )

0 टिप्पणियाँ