Ticker

6/recent/ticker-posts

7 अगस्त को जिले की 766 उचित मूल्य दुकानों पर होगा अन्नोत्सव का आयोजन

 7 अगस्त को जिले की 766 उचित मूल्य दुकानों पर होगा अन्नोत्सव का आयोजन



उज्जैन 05 अगस्त। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुडे हितग्राहियों को 10 किलो ग्राम क्षमता के थैला/बैग में राषन वितरण का कार्यक्रम अन्नोत्सव 07  अगस्त को उज्जैन जिले की प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित होगा।


कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं कि उचित मूल्य दुकानों की साफ-सफाई, रंगाई, पुताई दुकानों पर आवश्यक बैनर, फ्लैक्स 6 अगस्त तक लग जाये। कार्यक्रम के लाईव प्रसारण हेतु टीवी/एलईडी, माईक, दुकानों की साज-सज्जा, दुकानवार स्थानीय मुख्य अतिथि को चिन्हित कर उन्हें आमंत्रण भेजा जाये। दुकानवार नियुक्त नोडल अधिकारी एवं विक्रेता एवं संस्था के प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में आंमत्रित करने हेतु प्रत्येक हितग्राहियों को 6 अगस्त तक घर-घर जाकर पीले चावल देकर आंमत्रित किया जावे एवं निर्धारित समय पर कार्यक्रम प्रांरभ कर थैला वितरण मुख्य अतिथि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाये।


मिनट टू मिनट कार्यक्रम


जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा जानकारी दी गई कि अन्नोत्सव प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा।  11 बजे तक स्थानीय मुख्य अतिथि का उद्वोधन एवं स्थानीय कार्यक्रम, 11 बजे  प्रधानमंत्री  का कार्यक्रम आनलाईन जुडना, 11 से 11.05 बजे तक  मुख्यमंत्री द्वारा स्वागत उद्वोधन, 11.05 से 11.08 बजे लघुफिल्म का प्रदर्शन 11.08 से 11.20 बजे  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हितग्राहियों से सीधे संवाद कार्यक्रम, प्रधानमंत्री का उद्वोधन 11.20 तक उसके पश्चात स्थानीय स्तर पर थैलों में राषन का वितरण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। प्रत्येक उचित मूल्य दुकानों पर 100 हितग्राहियों को 10 किलो ग्राम क्षमता का थैला वितरण किया जावेगा। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला प्रबंधक नाॅन इत्यादि अधिकारी उपस्थित थे।


क्रमांक 2372     एचएस शर्मा/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ