Ticker

6/recent/ticker-posts

संभागीय उपायुक्त स्व.श्रीवास्तव की स्मृति में पौधारोपण किया

 संभागीय उपायुक्त स्व.श्रीवास्तव की स्मृति में पौधारोपण किया




उज्जैन 08 अगस्त। जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में पदस्थ रहे डॉ.केके श्रीवास्तव का गत दिनों स्वर्गवास होने के कारण उनकी स्मृति में उनकी जन्मतिथि रविवार 8 अगस्त को संभागीय उपायुक्त कार्यालय परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संभागीय उपायुक्त कार्यालय के सहायक नियोजन अधिकारी श्री लोकेंद्र शास्त्री आदि ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर क्षेत्र संयोजक श्री एसके रावत एवं कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


क्रमांक 2413       उज्जैनिया/जोशी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ