टीकाकरण के सेकंड डोज के लिये विशेष अभियान चलाने के निर्देश
उज्जैन 04 अगस्त। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं टीकाकरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे उज्जैन जिले में कोविड टीकाकरण के लिये सेकंड डोज के पात्र व्यक्तियों को विशेष अभियान चलाकर टीका लगवायें। उल्लेखनीय है कि उज्जैन जिले में एक लाख लोग ऐसे हैं जो टीकाकरण के सेकंड डोज के लिये पात्र हैं, लेकिन वे टीका लगवाने टीकाकरण केन्द्र पर नहीं पहुंचे हैं। कलेक्टर ने ऐसे लोगों के लिये पृथक से टीकाकरण रणनीति तय कर शत-प्रतिशत लोगों को सेकंड डोज लगाने के लिये कहा है। कलेक्टर ने नगर निगम उज्जैन में सेकंड डोज के पात्र सभी व्यक्तियों से सम्पर्क कर उन्हें टीकाकरण केन्द्र लाने के लिये निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में विगत 3 अगस्त तक कोरोना वेक्सीन का सेकंड डोज दो लाख 16 हजार 690 लोगों को लगा है, जबकि पात्र तीन लाख से अधिक हैं।
क्रमांक 2374 एचएस शर्मा/जोशी

0 टिप्पणियाँ