फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि आज
उज्जैन 08 अगस्त। खरीफ-2021 फसल हेतु फसल बीमा करवाने की अन्तिम तिथि आज सोमवार 9 अगस्त है। अऋणी व डिफाल्टर कृषक भाईयों से आग्रह किया गया है कि शीघ्र ही निकट की बैंक शाखा जिनमें सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल है, में फार्म जमा करवायें, ताकि फसलों का बीमा योजना के तहत हो सके। फसल बीमा के लिये बीमा प्रस्ताव-पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकापी, बोवनी का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पेनकार्ड आदि में से कोई एक व बैंक पासबुक की फोटोकापी ले जाना अनिवार्य है।
ऋणी कृषक बैंक से सम्पर्क कर बीमा करवायें
उप संचालक कृषि श्री सीएल केवड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ-2021 हेतु फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि आज सोमवार 9 अगस्त है। सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि वे जिस बैंक से उनका किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वहां जाकर फसल बुवाई प्रमाण-पत्र एवं पटवारी हलके की जानकारी बैंक में अद्यतन करवायें।
क्रमांक 2416 उज्जैनिया/जोशी

0 टिप्पणियाँ